Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsConcern Grows as Young Man Goes Missing in Karachna After Visiting In-Laws from Odisha
उड़ीसा से ससुराल आया युवक लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

उड़ीसा से ससुराल आया युवक लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

संक्षेप:

Gangapar News - उड़ीसा से करछना ससुराल आए 33 वर्षीय युवक अभिषेक सिंह 30 नवंबर को घर से निकले थे और 2 दिसंबर से लापता हैं। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला शुरू किया है। युवक का मोबाइल स्विच ऑफ है, जिससे खोजबीन में कठिनाई आ रही है।

Dec 06, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

कौंधियारा/करछना, हिंस। उड़ीसा से करछना ससुराल आए एक युवक के दो दिनों से लापता होने से परिजनों में चिंता व्याप्त हो गई है। बिना किसी सूचना के अचानक गायब होने के बाद परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं और पुलिस से गुहार लगाई है। मेजा थाना क्षेत्र के खुरमा गौरैया कला निवासी श्यामलली सिंह, पत्नी स्व. अवधेश प्रताप सिंह ने करछना थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 33 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह 30 नवंबर को उड़ीसा से अपनी ससुराल करछना आया था। परिजनों के अनुसार, 2 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे अभिषेक अपनी मोटरसाइकिल लेकर पत्नी से प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद न तो वह ससुराल लौटा और न ही अपने घर पहुंचा, जिससे परिजन परेशान हो उठे। लगातार संपर्क न हो पाने पर दो दिनों बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। करछना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को अभिषेक का मोबाइल स्विच ऑफ मिला, जिससे खोजबीन में कठिनाई आ रही है। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। उधर, परिजन भी रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन कर रहे हैं। युवक के अचानक लापता होने से परिवारजन बेहद व्यथित हैं और उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगा रहे हैं।