सबरी मस्जिद पंवर में नमाज मुकम्मल
Mar 08, 2026 02:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - करमा। सत्रहवें रोजे की शब रात को नमाज तरावीह की हालत में कुरआन शुक्रवार की

सत्रहवें रोजे की शब रात को नमाज तरावीह की हालत में कुरआन शुक्रवार की रात मुकम्मल हो गई। कुरआन मुकम्मल होने के बाद लीगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दिया और दुआ में शामिल हुए। नात शरीफ, बयान के बाद लोगों को प्रसाद बांटा गया। साबरी मस्जिद पंवर में शुक्रवार की रात हाफिज अहमद वली साबरी ने इमामत करते हुए कुरआन को पढ़ा। वहां मौजूद लोगों ने फूल माला पहनाकर हाफिज को मुबारकबाद दी। इसके बाद महफिल में खिताब करते हुए अब्दुल रहमान सिद्दीकी साबरी ने लोगों को रमजान मुबारक की फजीलत एवं तरावीह के बारे में फजीलत बयान की। हाफिज वली व शाकिर अली ने नात शरीफ सुनाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


