विद्यालय के खिलाफ ग्रामीणों ने की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - लोहगरा। बारा क्षेत्र के पंडित रणजीत पंडित इंटर कॉलेज लोहगरा की प्रबंध समिति के खिलाफ

विद्यालय के खिलाफ ग्रामीणों ने की शिकायत

बारा क्षेत्र के पंडित रणजीत पंडित इंटर कॉलेज लोहगरा की प्रबंध समिति के खिलाफ कुछ लोगों ने एसडीएम बारा को शिकायती पत्र दिया है। एसडीएम बारा ने शिकायती पत्र को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज को भेजा है। रोहित केसरवानी, मोहित केसरवानी, मनोज केसरवानी, धीरज मिश्रा, सुधीर, अशोक कुमार आदि ने आरोप लगाया कि विद्यालय द्वारा छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है और बालिकाओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि शिकायती पत्र को जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज को भेज दिया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।