सचिवों को जारी हुआ नोटिस, हर हाल में नियमित खुलेंगे सामुदायिक शौचालय
Gangapar News - बोले प्रयागराज फॉलोअप मांडा। मांडा क्षेत्र में बंद चल रहे सामुदायिक शौचालय हर हाल में

मांडा क्षेत्र में बंद चल रहे सामुदायिक शौचालय हर हाल में खोले जाएं। जो भी केयरटेकर लापरवाही बरते उसकी रिपोर्ट करें, तकि उनके खिलाफ विधिक कार्यवाई हो सके। मंगलवार को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बोले प्रयागराज के अंतर्गत मांडा में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों में लगे हैं ताले खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के मांडा ब्लॉक में हड़कंप मच गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण कुमार यादव ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खबर को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को मंगलवार को नोटिस जारी किया। नोटिस में चेतावनी दी गयी कि वे अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की आकस्मिक जांच करें और दौरान जांच जो भी शौचालय बंद मिले, उनके केयरटेकर के लापरवाही की रिपोर्ट करें, ताकि उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
ग्राम प्रधान मांडा डा असद अली ने भी मांडा खास ग्राम पंचायत के दोनों सामुदायिक शौचालयों को नियमित रूप से खोलने के लिए दोनों केयरटेकर से वार्ता कर मांडवी देवी धाम का सामुदायिक शौचालय की स्थिति में सुधार लाने की चेतावनी दी। बंद सामुदायिक शौचालय से संबंधित बोले प्रयागराज के तहत प्रकाशित खबर मांडा क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में चर्चा का विषय रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



