सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, एक साल से पानी नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जनवा में स्वच्छता अभियान की हकीकत

सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, एक साल से पानी नहीं

विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जनवा में स्वच्छता अभियान की हकीकत जमीनी स्तर पर सवालों के घेरे में है। दलित बस्ती के बीचों-बीच बनाए गए सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक वर्ष से शौचालय में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है, जिसके चलते यह पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुका है। शौचालय के अन्दर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।नियमित सफाई न होने के कारण बदबू और अस्वच्छता से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी की तैनाती होने के बावजूद न तो नालियों की सफाई की जाती है और न ही शौचालय की देखरेख होती है।ऐसे

में लोगों को मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।जो स्वच्छ भारत मिशन की मंशा पर सीधा सवाल खड़ा करता है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह शौचालय खास तौर पर दलित बस्ती के लिए बनाया गया था,लेकिन देखरेख के अभाव में यह भगवान भरोसे चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही किसी प्रकार की निगरानी हो रही है।ग्राम पंचायत में केवल यही शौचालय नहीं,बल्कि कई अन्य सार्वजनिक शौचालय भी या तो बंद पड़े हैं या गंदगी से भरे हुए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि स्वच्छता के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नियमित सफाई कराई जाए और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।