राहगीरों की प्यास बुझाने को लगवाया प्याऊ

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - वरूणा बाजार। गर्मी की तपिश बेतहाशा बढ़ी है। ऐसे में राहगीरों की प्यास बुझाने के

राहगीरों की प्यास बुझाने को लगवाया प्याऊ

गर्मी की तपिश बेतहाशा बढ़ी है। ऐसे में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए मिलकर प्याऊ की व्यवस्था कराई है। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर बेलहाबांध गांव के सामने स्थानीय ग्रामीणों व समाजसेवियों द्वारा प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। जिसके तहत मिट्टी के दो बड़े घड़ों में शीतल जल भरा गया है। शुभारंभ करते हुए समाजसेवी रामजी शुक्ल ने कहा कि धीरे धीरे गर्मी ने अपना प्रचंड रुख अख्तियार करना शुरू कर दी है। ऐसे में हम सभी को बराबर पानी पीते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न रह जाय।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।