मक्का मस्जिद में सामूहिक रोजा इफ्तार
Mar 02, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - भारतगंज। माह-ए-रमजान की रौनक के बीच कस्बा भारतगंज स्थित मक्का मस्जिद में रविवार शाम सामूहिक
माह-ए-रमजान की रौनक के बीच कस्बा भारतगंज स्थित मक्का मस्जिद में रविवार शाम सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित इफ्तार में रोज़ेदारों ने शिरकत की और रोज़ा खोलकर मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। मोतव्वली इफ्तेखार खां की ओर से रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला।इसके बाद नमाज़-ए-मगरिब अदा की गई। परिसर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर नज़ारा देखने को मिला। इफ्तार में बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


