टीबी मुक्त गांव के प्रधानों को विधायक ने किया सम्मानित
Gangapar News - सीएचसी जसरा में प्रधानों को मिला प्रमाण-पत्र, जन-जागरूकता का आह्वान टीबी उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्य
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा के अंतर्गत पांच ग्रामसभाओं के क्षयरोगी (टीबी) मुक्त होने पर गुरुवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बारा डॉ० वाचस्पति ने ग्राम प्रधानों को प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति पत्र एवं गांधी जी की प्रतिमा प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। विधायक बारा डा वाचस्पति ने ओझा पट्टी के प्रधान भूपेश कुमार सिंह, रेही तालुका बैजला के प्रधान सुरेन्द्र कुमार, गड़ैया कला की प्रधान शान्ति कुरील, भिस्कुरी की प्रधान सुनीता देवी एवं खूझी के प्रधान आशीष कुमार पाल को सम्मानित किया। उन्होंने बारा विधानसभा के समस्त ग्राम प्रधानों व नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने गांवों को टीबी मुक्त बनाने हेतु सक्रिय रूप से प्रयास करें तथा किसी भी समस्या पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा से संपर्क करें।
सीएचसी अधीक्षक डॉ०अंकिता पांडेय ने आश्वासन दिया कि इस अभियान में उनका पूरा सहयोग सदैव बना रहेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा की अधीक्षक डॉ०अंकिता पांडेय ने मुख्य अतिथि विधायक बारा डा०वाचस्पति का स्वागत करते हुए टीबी उन्मूलन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डा सुरेश प्रसाद, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्रा एवं एचटीएस उदय राज के सहयोग पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद व फूलचंद पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, आलोक पाठक, दीप चन्द्र गुप्ता, धीरज सिंह, रावेन्द्र तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


