Cold Wave Strikes Hard People Struggle Without Proper Heating Arrangements रात की तरह दिन में भी गलन, कागज पर जले 23 प्वाइंट पर अलाव, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsCold Wave Strikes Hard People Struggle Without Proper Heating Arrangements

रात की तरह दिन में भी गलन, कागज पर जले 23 प्वाइंट पर अलाव

Gangapar News - हंडिया में लोग पूरे दिन धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन ठंड में कोई राहत नहीं मिली। प्रशासन ने 23 जगहों पर अलाव जलाने का दावा किया, लेकिन प्रमुख बाजारों में कहीं अलाव नहीं मिला। रात में बस अड्डे पर सफर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 30 Dec 2024 10:54 PM
share Share
Follow Us on
रात की तरह दिन में भी गलन, कागज पर जले 23 प्वाइंट पर अलाव

हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। पूरे दिन लोग धूप का इंतजार करते रहे लेकिन रात की तरह ही दिन में भी गलन रही। रात दिन पश्चिमी विक्षोभ से लोग जरूरी काम से ही घर से निकले। ठंड से सर्वाधिक परेशान दोपहिया वाहन वाले हुए। लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं हुई। प्रशासन का दावा है कि वह 23 जगहों पर अलाव जलवाया है।

सोमवार को बरौत, भीटी, हंडिया कस्बा के जंघई रोड, लाक्षागृह रोड, बसुपुर बाजार जैसे प्रमुख बाजार तथा चौराहे पर कहीं अलाव जलता नहीं मिला। राहगीर तथा बाजारों में फुटपाथ पर धंधा करने वाले सड़कों पर ठिठुरे बैठे रहे। सर्वाधिक दिक्कत रात के वक्त अन्यत्र जगह से सफर करके बस अड्डा पर पहुंचने वाले राहगीरों को हुई। साधन के इंतजार में उन्हें घंटों खड़े रहना पड़ता है ऐसी स्थिति में उनके बचाव के लिए सिर्फ अलावा ही एक सहारा होता है। तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया तहसील क्षेत्र के 23 पॉइंट पर अलाव जलवाया जा रहा है। इस वजह से सुबह शाम जलता था। अब दिन में भी जलवाने का निर्देश दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।