Gangapar News: निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओं बोले, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी लाभांवित करना उद्देश्य

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: भटपुरा (लालापुर) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। स्थानीय लोगों ने बंद अमिलिया महिला चिकित्सालय का मुद्दा उठाया, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Gangapar News: निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओं बोले, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी लाभांवित करना उद्देश्य

Gangapar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटपुरा (लालापुर) में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, मरीजों के पंजीकरण तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. श्वेता पांडे, फार्मासिस्ट हरिश्चंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्रत्येक रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाता है।

ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। स्थानीय लोगों ने वर्षों से बंद पड़े अमिलिया महिला चिकित्सालय का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल बंद होने से महिलाओं को उपचार के लिए शंकरगढ़ अथवा जसरा जाना पड़ता है। इस पर सीएमओ ने कहा कि इस संबंध में विभागीय स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक की अनुपस्थिति चर्चा में रही। इस विषय पर सीएमओ ने भी अनभिज्ञता जताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGangapar News: निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओं बोले, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी लाभांवित करना उद्देश्य