Gangapar News: दो स्कूल बंद कर बच्चों को परिषदीय स्कूलों में प्रवेश के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: मऊआइमा में अमान्य विद्यालयों पर बीईओ की कार्रवाई तिलईबाजार। विकास खंड मऊआइमा में गुरुवार को

Gangapar News: दो स्कूल बंद कर बच्चों को परिषदीय स्कूलों में प्रवेश के दिए निर्देश

Gangapar News: विकास खंड मऊआइमा में गुरुवार को अमान्य (गैर-मान्यता प्राप्त) विद्यालयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा ने धरौता स्थित दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सरस्वती ज्ञान मंदिर तथा बाल विकास शिक्षा निकेतन को अमान्य पाए जाने पर उनका संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को निकटवर्ती परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में सरकार की ओर से निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली सुविधाएं तथा अन्य शैक्षिक लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं।

बीईओ ने निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय धरौता के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि संबंधित बच्चों का शीघ्र नामांकन कराकर उन्हें सरकार की सभी निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान अमान्य विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस भी जारी किया गया। चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन किए जाने पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: दो स्कूल बंद कर बच्चों को परिषदीय स्कूलों में प्रवेश के दिए निर्देश