Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsChaos Erupts as Hundreds of Farmers Gather for Urea Fertilizer in Ramnagar
रामनगर में यूरिया के लिए मारामारी, सैकड़ों किसान बैरंग लौटे

रामनगर में यूरिया के लिए मारामारी, सैकड़ों किसान बैरंग लौटे

संक्षेप:

Gangapar News - रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद रामनगर साधन सहकारी समिति में यूरिया

Jan 02, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद रामनगर साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ जुट गई। टोकन के जरिए खाद का वितरण भी शुरू कराया गया, लेकिन किसानों के आपस में हुए झगड़े के कारण खाद का वितरण बंद कर दिया गया। इस बीच कुछ ही किसानों को खाद मिल पाई शेष किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। जिसके कारण किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मेजा तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति रामनगर में शुक्रवार को सुबह यूरिया खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों बाकी भारी भीड़ जुटी रही। समिति पहुंचे सचिव जय कुमार तिवारी और अध्यक्ष शिव कैलाश यादव ने खाद का वितरण टोकन के माध्यम से शुरू कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वितरण शुरू हुए अभी कुछ ही देर बीता था किसानों ने आपस मे झगड़ा कर लिया। समिति के सचिव और अध्यक्ष ने प्रशासन से पुलिस की मांग की लेकिन खाद बटवाने के लिए पुलिस बल नही मिला। तब जाकर सचिव ने खाद का वितरण बंद करा दिया। इस बीच किसान हो हल्ला करते रहे। सचिव जय कुमार तिवारी ने बताया कि झगड़े के पूर्व किसानों में दो सौ बोरी यूरिया खाद का वितरण किया जा चुका था। जबकि रामनगर के ही सैकड़ो किसान खाद पाने से वंचित रह गए। वहीं पूरे रामनगर न्याय पंचायत के हजारों किसानों को अभी तक यूरिया खाद नही मिल पाई है। खाद न मिल पाने से पूरे रामनगर न्याय पंचायत के किसानों में गहरी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। कई किसानों ने बताया कि तीन दिन से खाद लेने के लिए लगातार समिति का चक्कर लगा रहे हैं,लेकिन हर दिन बिना खाद के बैरंग लौटना पड़ रहा है।