Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsChaos at Sarv Pitru Amavasya Crowds Gather for Tarpan and Pind Daan
गंगाघाटों पर पिंडदान करने वालों की भीड़, विदा हुए पुरखे

गंगाघाटों पर पिंडदान करने वालों की भीड़, विदा हुए पुरखे

संक्षेप:

Gangapar News - मांडा। भारी अव्यवस्था के बावजूद सर्व पितृ अमावस्या पर स्थानीय गंगाघाटों पर पितरों को तर्पण

Sep 21, 2025 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

भारी अव्यवस्था के बावजूद सर्व पितृ अमावस्या पर स्थानीय गंगाघाटों पर पितरों को तर्पण व पिंडदान करने वालों की भारी भीड़ रही। इस अवसर का तमाम दुकानदारों व प्राइवेट वाहन चालकों ने भरपूर लाभ उठाया। सौ रुपये में गंगाघाटों पर लोग मुंडन कराते रहे। रविवार को सर्व पितृ अमावस्या पर मांडा क्षेत्र के डेंगुरपुर, महेवा कला, बामपुर, बादपुर, चौकठा नरवर , जेरा, कोठरी आदि गंगाघाटों पर बाढ़ से उबरे गंगातट काफी कीचड़ व फिसलन के बावजूद हजारों लोगों ने पिंडदान और गंगास्नान कर अपने पुरखों से परिवार के कल्याण की कामना की। गंगाघाटों पर सौ रुपये में लोग मुंडन कराते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घाट पर बैठे पंडितों का रेट भी काफी रहा। इस दौरान प्राइवेट वाहन चालकों ने भी आम दिनों की अपेक्षा दूने से अधिक भाड़ा वसूला। पितृ अमावस्या पर इस बार क्षेत्र के डेंगुरपुर, महेवॉ कला, चौकठा नरवर, बामपुर, बादपुर आदि किसी भी गंगाघाट पर संबंधित ग्राम प्रधानों द्वारा फिसलन से बचाव हेतु कोई भी उपाय या घाटों पर साफ सफाई नहीं कराई गई थी। वृद्ध व बीमार लोगों को पितरों को पिंडदान व तर्पण करने में काफी सावधानी बरतनी पड़ी। महेवॉ कला गंगाघाट पर मांडा थाने के दरोगा विनय सिंह के नेतृत्व में एहतियातन पुलिस कर्मी तैनात किये गए थे।