राजस्व एवं चकबंदी संबंधी समस्याओं का हुआ निदान

Feb 28, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - जन चैपाल करनाईपुर। बहरिया के फूलपुर तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा चन्द्रावट उर्फ पूरे मातादीन

राजस्व एवं चकबंदी संबंधी समस्याओं का हुआ निदान

बहरिया के फूलपुर तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा चन्द्रावट उर्फ पूरे मातादीन में चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर एक जन चैपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चकबंदी संचालक विजय कुमार शर्मा ने किया और साथ में चकबंदी अधिकारी सोरांव मनीष कुमार एवं सहायक चकबंदी अधिकारी यशवंत कुमार भी उपस्थित रहे। चैपाल में ग्रामीणों की राजस्व एवं चकबंदी संबंधी समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया और कई मामलों को मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। ग्रामसभा चन्द्रावट उर्फ मातादीन में सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा निर्मित चक निर्माण कार्यवाही के बाबत एवं चकभूचित्र को उपस्थित ग्रामीणों को दिखाया गया एवं विस्तृत रुप से समझाया गया।

इस मौके पर उपसंचालक चकबंदी ने ग्रामीणों से कहा कि चकबंदी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पच्छता और शासन के मंशा के अनुरूप सम्पादित किया जा रहा है। जन सम्मान की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के अन्त में अधिकारियों ने ग्रामिणों को अस्वस्त किया कि सभी लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध एवं न्याया संगत निस्तारण कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।