निकली शोभायात्रा, जय-जय परशुराम की जयकार

Apr 19, 2026 03:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - ​लालापुर/बसहरा। लालापुर क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर शोभायात्रा का

निकली शोभायात्रा, जय-जय परशुराम की जयकार

लालापुर क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में श्रद्धालुओं और युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। ​शोभायात्रा का शुभारंभ डेराबारी स्थित हनुमान मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। यहां से शुरू होकर यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लालापुर के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। लालापुर क्षेत्र के युवाओं के साथ आसपास के ग्रामीण अंचल भटपुरा, डेराबारी, पंडुआ, प्रतापपुर, सेमरी, नौढिया, अमिलिया तरहार और मझियारी के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे की धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते युवाओं के जोश ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।