Gangapar News: बारिश के बीच भीगते हुए महिलाओं ने की ललही मां की उपासना
Gangapar News: मांडा। हलषष्ठी को ललही छठ के रुप में मनाने की परंपरा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ निभाया जाता है। ललही छठ के पूजन के लिए जग
Gangapar News: हलषष्ठी को ललही छठ के रुप में मनाने की परंपरा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ निभाया जाता है। ललही छठ के पूजन के लिए जगह जगह कुश पलाश और महुए के पेड़ों और पत्तों के सामने बैठी सजी धजी महिलाओं की टोली बहुत ही आकर्षक लगती है। ललही छठ पर दुर्लभ फसही का चावल, भैंस के दूध, दही और घी से पूजन अर्चन किया जाता है। ललही छठ के पूजन के लिए बहुतायत में इस पूजन सामग्री की जरूरत के चलते बुधवार को मांडा के बाजारों में मंहगे दामों के बावजूद इनकी जमकर बिक्री हुई। 120 - 150 रुपये किलो तक फसही का चावल, सौ रुपए लीटर भैंस का दही और 70 रुपये लीटर तक भैंस का दूध बिका।
इसी तरह दो सौ रुपए किलो सेब, सत्तर रुपये दर्जन केला के अलावा माला फूल व अन्य पूजन सामग्री भी ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए लोग मजबूर रहे। फिलहाल ललही मां के पूजन के दौरान बरसात में भी ललही पूजन से संबंधित किस्से कहानियों के साथ मांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने पूजन की परंपरा का हर्षोल्लास पूर्वक निर्वहन किया।


