समता के सच्चे पैरोकार थे आंबेडकर : दीपक पटेल

Apr 14, 2026 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बाबूगंज बाजार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह से मनाई गई। मूर्तियों पर माल्यार्पण के बाद डीजे पर गीतों पर लोग झूमे। भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें विधायक दीपक पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 35 गांवों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

समता के सच्चे पैरोकार थे आंबेडकर : दीपक पटेल

बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबूगंज बाजार क्षेत्र में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। बीरकाजी, इफको, कनौजा, मनेथू, कनेहटी समेत आसपास के कई गांवों में अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसके बाद लगभग तीन दर्जन डीजे पर बाबा साहेब के जीवन पर आधारित गीतों की धुन पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं झूमते हुए बाबूगंज प्राइमरी स्कूल के सामने एकत्रित हुए। यहां से भव्य जुलूस निकाला गया, जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए यादव चौराहा पहुंचा और पुनः प्राथमिक विद्यालय मैदान में सभा में परिवर्तित हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर विधायक दीपक पटेल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अंबेडकर समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के सच्चे पैरोकार थे। उन्होंने जाति-आधारित भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया तथा एक समावेशी समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। जयंती समारोह देर शाम तक चल। इस आयोजन में क्षेत्र के करीब 35 गांवों से सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान अशोक चौधरी, प्रबंधक विजय पाल, डॉ राकेश केसरवानी, एडवोकेट दिलीप, उदय नारायण ,चौधरी जगदेव प्रसाद, अरुण कुमार मिश्रा पिंटू, आलोक गुप्ता, इरशाद अहमद, नीरज जायसवाल, रामचंद्र तूफानी, बालाकांत शुक्ला, सुरेश जयसवाल, राजेश गौतम, डॉक्टर मनोज गौतम, जितेंद्र गौतम, विजय विश्वकर्मा, हरिओम सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष शामिल रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।