समानता और संघर्ष का मार्ग दिखाते हैं डॉ. आंबेडकर
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - रामनगर में भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ल 'राजू भैया' ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। राजू भैया ने बाबा साहेब के विचारों को साझा करते हुए शिक्षा, समानता और संघर्ष के महत्व पर जोर दिया।

रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं जनसेवक इंद्रदेव शुक्ल ''राजू भैया'' ने मेजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर एवं सिरसा नगर पंचायत में बाबा साहेब की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजू भैया ने बाबा साहेब के विचारों को साझा करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमें शिक्षा, समानता और संघर्ष का मार्ग दिखाते हैं।
ये भी पढ़ें:जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


