बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - मेजा/ सिरसा में बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके योगदानों की सराहना की और प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। बीडीओ कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख गायत्री मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी उपलब्धियों को याद किया।

मेजा/ सिरसा। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व का बखान करते हुए उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। बीडीओ कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्रा की अगुवाई में आंबेडकर जयंती मनाई गई। बीडीओ मेजा अमित कुमार सिंह व भाजपा नेता गंगा प्रसाद मिश्र सहित व ब्लॉक के समस्त अधिकारियों व अन्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर बखान किया। उधर तहसील कार्यालय पर एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव की अगुवाई में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


