Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsCelebration of 79th Independence Day Patriotism and Joy in Schools and Communities
शंकरगढ़ में उल्लास और देशभक्ति के रंग में डूबे रहे लोग

शंकरगढ़ में उल्लास और देशभक्ति के रंग में डूबे रहे लोग

संक्षेप:

Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर व क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को उत्साह, उल्लास और

Aug 16, 2025 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

नगर व क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। सुबह से ही विद्यालयों,संस्थानों और सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लहराने का सिलसिला शुरू हो गया। सेंट जोसेफ स्कूल में प्रभातफेरी के बाद प्रिंसिपल फादर विल्सन ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। नर्सरी से इंटर तक के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग नृत्यों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता में रेड, ब्ल्यू, ग्रीन और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। राजा कमलाकर डिग्री कालेज शंकरगढ़ में कमलाकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डीजे ढोल की थाप पर नगर पंचायत शंकरगढ़ में प्रभात फेरी निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव में जनभागीदारी सुनिश्चित की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में केसरवानी धर्मशाला में ध्वजारोहण हुआ, जिसमें नगर के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पार्वती कोटार्य, विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रभारी निरीक्षक थाना शंकरगढ़ यशपाल सिंह ने भी थाना परिसर में ध्वजारोहण कर जवानों को देशसेवा के प्रति प्रेरित किया।क्षेत्र के न्यू सेंट्रल एकेडमी, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, राजा कमलाकर इंटर कॉलेज, रानी देवयानी पब्लिक स्कूल, कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, प्रज्ञा हॉस्पिटल,राम हास्पिटल,चंदा नर्सिंग होम, सतगुरु क्रिटिकल केयर सेंटर, सावित्री एवं ड्रामा सेंटर सहित कई संस्थानों में भी धूमधाम से तिरंगा फहराया गया।साथ ही राजा शंकरगढ़ कोठी प्रांगण में 5100 लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान और वंदे मातरम गाकर अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम, नीरज त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, डॉ. विनोद त्रिपाठी, उमा वर्मा, कुलदीप पटेल, मसूरिया दिन वर्मा, शिवराम सिंह मौजूद रहे।