वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में झलकी प्रतिभा
Gangapar News - भारतगंज। प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह

प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए,बच्चों में उत्साह रहा। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का चयन किया गया। कक्षा एक में ऋषभ कुमार प्रथम, अंशिका कुमारी द्वितीय व श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा दो में दीपिका कुमारी प्रथम, आलमीन द्वितीय व नाजिया खातून तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तीन में हसन रजा अंसारी प्रथम, अरिबा अंसारी द्वितीय व अजमतुन निशा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 4 में आलिया प्रथम, जिकरा द्वितीय तथा आयुष व शिवांश संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक निसार अहमद द्वारा गोल्ड मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें गजब का उत्साह देखने को मिला। मध्यान्ह भोजन के तहत विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं की विदाई के दौरान भावुक माहौल बन गया। एक ओर उच्च कक्षा में प्रवेश की खुशी थी, तो दूसरी ओर अपने विद्यालय से बिछड़ने का गम, जिससे कई बच्चों की आंखें नम हो गईं। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की रसोइयों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अली, सभासद श्याम जी सोनी, शिक्षक संकुल अंशुमान सिंह आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


