कई भारतीय भाषाओं की जननी है हिंदी
Gangapar News - इफको में हिंदी सप्ताह के समापन समारोह में पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी बाबूगंज। हिंदी भाषा
हिंदी भाषा की सुंदरता यह है कि इसमें बहुत सी भाषाओं का समावेश है तथा इसके साथ यह कई भारतीय भाषाओं की जननी है। उर्दू भाषा का जन्म भी हिंदी से हुआ है। यह बातें हिंदी सप्ताह के साथ स्वच्छता में सहकार की भावना के साथ स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह को इफको के सामुदायिक केन्द्र में कर्मचारियों अधिकारियों बच्चों महिलाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने कही। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान हुआ कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन हेमलता सिजोरिया ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक रत्नेश कुमार, एके गुप्ता, पीके वर्मा, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय महामंत्री विजय कुमार यादव के साथ महिलाएं तथा बच्चे मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजई प्रतिभागियों के निबंध प्रतियोगिता के कर्मचारी वर्ग प्रीति कठेरिया, पुष्पेन्द्र कुमार विद्यार्थी, सुकृति सिंह। हस्तलेखन प्रतियोगिता में रामबाबू, रत्नेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार। महिला वर्ग में आकांक्षा श्रीवास्तव, सीमा असातिया वर्मा, वंदना वर्मा। नारा प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग में अनन्या वर्मा,आयुषी यादव,जैनेन्द्र कुमार। अंताक्षरी महिला वर्ग में आशा त्रिपाठी, वंदना वर्मा, वंदना पाण्डेय, शालिनी जौहरी। काव्य पाठ कर्मचारी वर्ग में कर्नल जीएस सेंगर एवं मनोज त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ल एवं अजय कुमार मिश्र, अजय यादव। काव्य पाठ प्रतियोगिता महिला वर्ग में शिखा गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, आशा त्रिपाठी आभा दुबे। बालक एवं बालिका वर्ग के ख्याति सिंह एवं देवांशी पाण्डेय, वंशिका शुक्ला, ओजस्वी गुप्ता। बालक एवं बालिका वर्ग में विशेष पुरस्कार शान्वी पंवार, तनीषा, अंशिका यादव, संस्कृति, अनिका जौहरी, आद्या सूद, व्योम सिंह, मानव वर्मा, आभांशु राज, समीक्षा राव, आराध्या यादव, सृजन पाण्डेय आदि प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




