मनाई गई डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती
Gangapar News - रात्रि में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भारतगंज, हिन्दुस्तान। भारत के संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार की
भारत के संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार की देर रात कस्बा भारतगंज में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे में जुलूस निकाला गया, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे हाथों में नीले झंडे लिए जय भीम के नारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुराना सागर पहुंचे। पुराना सागर स्थल पर जुलूस एक जनसभा में तब्दील हो गया।अध्यक्षता सभासद हीरावती ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। शुभम केशरी उर्फ डंकू द्वारा केक काटकर जयंती का उत्सव मनाया गया। बसपा नेता चांद मोहम्मद चंदू ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाया।
उन्होंने लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वहीं संयोजक शुभम केशरी उर्फ डंकू ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। इस मौके पर कलंदर, शांति भूषण द्विवेदी, पवन, साहिद आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


