पुलिस ने रूट मार्च कर कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले चार व्यापारियों के खिलाफ महामारी का मुकदमा दर्ज कर दो दर्जन लोगों से जुर्माना वसूला।
थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ सदर बाजार शंकरगढ़ में रूट मार्च किया। रूट मार्च के समय व्यापारियों के कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर विनोद कुमार, सूरज केसरवानी, अशोक कुमार, लालचंद निवासीगण शंकरगढ़ के खिलाफ महामारी संक्रमण का मुकदमा दर्ज किया। मास्क न लगाने वाले दो दर्जन लोगों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक दर्जन वाहनों का चालान किया। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने माइक से घोषणा करते हुए बताया कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है।