कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, मुकदमा दर्ज
Gangapar News - सोरांव के भावापुर गांव के पास प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर एक युवक को कार ने टक्कर मार दी, जब वह बाइक का पंचर बनवा रहा था। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भावापुर गांव के समीप प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर सोमवार देर रात बाइक का पंचर बनवा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दिया। युवक समेत चार लोग चोटिल हो गए। दो युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के साथियों को हल्की चोंट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत में लेकर थाने उठा लाई। युवक के पिता की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।सोरांव थाना क्षेत्र के रनिया गधिना गांव निवासी करन कुमार पुत्र कृपा शंकर सोमवार को अपने साथी विमलेश कुमार, विशाल कुमार, पंकज कुमार व अरुण कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर शान्तिपुरम फाफामऊ स्थित एक गेस्ट हाउस में काम करने गए थे।
कार्यक्रम के बाद रात्रि करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर गधिना लौट रहे थे। सोरांव के भावापुर गांव के समीप बाइक पंचर होने पर सड़क के बगल बनवा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में करन व विमलेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य साथियों को हल्की चोंट आई है। करन व विमलेश को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करन के पिता कृपा शंकर की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


