बारातियों से भरी बस पलटी, बाल-बाल बचे लोग
Gangapar News - करनाईपुर। बहरिया क्षेत्र में आधी रात को तब हडकम्प मच गया जब एक बारातियों से
बहरिया क्षेत्र में आधी रात को तब हडकम्प मच गया जब एक बारातियों से भरी बस सराय मदन नहर में पलट गयी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मऊआइमा थाना क्षेत्र के दमोदर, तिलई बाजार गांव से एक बारात फूलपुर में स्थित एक गेस्ट हाउस में गयी हुई थी। बस चालक वहां से देर रात बारातियों को लेकर घर वापस आ रहा था जैसे ही सराय मदन में स्थित शारदा सहायक नहर के कुलाबा के पास पहुंची थी कि बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी। बस पलटते ही चीख पुकार मच गयी जिसको सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। बाराती बस के पीछे का शीशा तोड़कर बाहर किसी तरह निकलकर अपनी जान बचाई।
इस हादशे में दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये कुछ बारातियों को सिर्फ खरोंचे आयी। गम्भीर रुप से घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामिणों की सहायता से दो मैजिक बुलाकर बारातियों को घर दमोदरपुर भेजवाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


