दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
Gangapar News - शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ के चिकान टोला में बीती रात एक सुनसान घर का ताला
शंकरगढ़ के चिकान टोला में बीती रात एक सुनसान घर का ताला तोड़कर घर में रखे 14000 रुपये नकद एवं सोने चांदी के आभूषण सहित लगभग 70000 रुपये का सामान अज्ञात चोरों ने उड़ा दिया। वार्ड नंबर एक, चिकान टोला, नगर पंचायत शंकरगढ़ निवासी मोनू पुत्र स्वर्गीय चिराग अली रविवार को अपने भांजे की शादी में परिवार सहित लालतारा गए हुए थे। रविवार रात घर का ताला टूटा हुआ लोगों ने देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। गृह स्वामी ने बताया बेड की अलमारी में रखे नकदी सहित दो जोड़ी चांदी की पायल तथा एक सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया है।
पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के समय घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने शंकरगढ पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


