शटर और तिजोरी का ताला तोड़ सर्राफ की दुकान से लाखों के गहने चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मांडा। शटर और दुकान के अंदर स्थित तिजोरी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दिघिया पुलिस

शटर और तिजोरी का ताला तोड़ सर्राफ की दुकान से लाखों के गहने चोरी

शटर और दुकान के अंदर स्थित तिजोरी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दिघिया पुलिस चौकी के समीप स्थित सर्राफ की दुकान से लाखों के गहने और दुकान में लगा डीवीआर पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गरेथा गांव निवासी मनीष सोनी पुत्र बसंत लाल सोनी ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके घर से एक किमी दूर दिघिया पुलिस चौकी के समीप दिघिया बाजार में मनोज कुमार कुशवाहा के किराये के मकान में उनकी सर्राफा की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद करके वे अपने घर गरेथा लौट आये।

शनिवार सुबह ही मकान मालिक मनोज कुमार कुशवाहा व पड़ोसियों ने दुकान में चोरी की सूचना दी। जब बदहवास दशा में वे दुकान पर पहुंचे, तो दुकान के शटर और अंदर लाकर का ताला टूटा हुआ था। दुकान के सामान बिखरे थे तथा लगभग 12 ग्राम सोना, 17 सौ ग्राम डेढ़ किलो से अधिक चांदी के गहने और दुकान में लगा डीवीआर गायब था। घटना की जानकारी पर पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।