दरवाजे पर बंधी भैंस पिकअप में लाद ले गए बदमाश
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - कौंधियारा/करछना,हिसं। थाना क्षेत्र के निदौरी गांव में दिनदहाड़े भैंस चोरी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी प्रकाश चंद्र मिश्रा प

थाना क्षेत्र के निदौरी गांव में दिनदहाड़े भैंस चोरी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी प्रकाश चंद्र मिश्रा पुत्र स्व. राम निधि मिश्रा की भैंस मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे घर के सामने बंधी थी। आरोप है कि तीन युवक दरवाजे पर पहुंचे और मौका पाकर भैंस खोलकर अपने साथ ले गए। बदमाश भैंस को कौवा चौराहे तक ले गए, जहां पहले से खड़े पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर करछना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


