Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBuffalo Theft Attempt in Barara Police Circle Raises Alarm Among Livestock Owners
बारा में भैंस चोर सक्रिय

बारा में भैंस चोर सक्रिय

संक्षेप:

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा पुलिस सर्किल में भैंस चोरों की सक्रियता से पशु पालकों की

Fri, 12 Sep 2025 04:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

बारा पुलिस सर्किल में भैंस चोरों की सक्रियता से पशु पालकों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार आधी रात ग्राम पंचायत परवेजाबाद निवासी अमर चंद्र यादव पुत्र धर्म नारायण की दो भैंसों को चोर पिकअप से ले जाना चाह रहे थे किन्तु उसमें से एक भैंस ने खतरे को भांप लिया। वह भैंस पिकअप से कूद गई और भाग कर घर चली गई। उसके रंभाने की आवाज सुन कर पशु पालक भी जाग गया। ग्रामीणों को आता देख चोर भी भाग गए। बताया कि पिकअप के साथ दो बाइक और एक चार पहिया वाहन भी था। ग्रामीणों के अनुसार इसी तरह शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गड़ी से चोर तीन भैंस चोरी करने में कामयाब हो गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पशु पालक पुलिस बल के साथ प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी तक पहुंच गए थे किन्तु पुलिस की ढील के कारण चोर पकड़े नहीं जा सके। संभावना है कि उसी गैंग ने परवेजाबाद में भी चोरी करने का असफल प्रयास किया है।