बड्डिहा नाले पर नहीं बनी पुलिया, आवागमन में दिक्कत

बड्डिहा नाले पर नहीं बनी पुलिया, आवागमन में दिक्कत

संक्षेप:

Gangapar News - पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। जनता को सुविधा पहुंचाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें होती जरूर हैं लेकिन,

Nov 01, 2025 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

जनता को सुविधा पहुंचाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें होती जरूर हैं लेकिन, यह सब आमजन मानस के लिए हवा हवाई साबित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मेजा के खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड्डिहा में नाले पर पुलिया नहीं बन सकी है जिसके चलते, नाला पार करते समय राहगीरों को जान जोखिम में डालना पडता है।वही यदि थोड़ी सी भी सावधानी हटी तो जल बहाव के चलते लोग गिर जाते हैं। साइकिल और मोटरसाइकिल सवाल गिरने पर घायल हो जाते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि, 10 से 15 वर्ष पूर्व नाला पर बनवाया गया रपटा बह गया हे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि, जब तक पुलिया का निर्माण नहीं कराया जाएगा तब तक, क्षेत्रीय लोगों को समस्या से निजात मिल पाना मुश्किल है। वहीं चुनाव का समय आता है तो, जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक वोट हासिल करने के चक्कर में यह कहने में कोई कमी नहीं छोड़ते की चुनाव जिताइए जीतने के बाद समस्या का समाधान अवश्य हो जाएगा, लेकिन भोली भाली जनता से वोट हासिल करने के बाद चुनाव जीत कर लोग चले जाते हैं और लौट कर इस ओर देखते तक नहीं। यही वजह है कि समस्या ज्यों की त्यो बनी है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते जाते हैं। नाले में हमेशा जल बहाव रहता है जिससे बच्चों को अपनी जान खतरे में डाल कर स्कूल पहुंचना पडता है। ग्रामीणों ने नाले पर पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।