पांच लाख, जंजीर न मिलने पर विवाहिता को ससुरालियों ने भगाया

Jan 09, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - पुलिस आयुक्त के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मऊआइमा। शादी के बाद

पांच लाख, जंजीर न मिलने पर विवाहिता को ससुरालियों ने भगाया

शादी के बाद से ही लालची ससुरालियों ने बहू से पांच लाख और सोने की चेन मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन प्रताड़ित करते थे। और मारपीट कर भगा दिए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर पति सहित पांच के खिलाफ मऊआइमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा दयाराम निवासनीय शिवकुमारी पुत्री स्वर्गीय राम मनोहर का कहना है कि उसकी शादी नौ फरवरी 2022 को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर निवासी राज कमल के साथ हुई थी। शिवकुमारी का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालियों द्वारा दहेज में पांच लाख और सोने की चैन की मांग की जाने लगी।

आरोप है कि 11 अक्तूबर 2025 को ससुरालियों ने उसे जमकर कर मारे पीटे जब उसने इसकी सूचना अपने भाई रमेश कुमार को दी तो वह मेरे ससुराल आया जहां उसे भी ससुरालियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिए। जिस पर मेरे भाई रमेश ने मऊआइमा थाने में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। शिवकुमारी का आरोप है कि भाई के मुकदमा दर्ज कराने से ससुराली बहुत नाराज़ हो गए और उसे बहुत मारे पीटे और मोबाइल तोड कर मासूम बच्चों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिए। पुलिस से शिकायत किया परंतु सुनवाई न होने पर वह पुलिस आयुक्त के यहां न्याय की गुहार लगाई। जिस पर मऊआइमा पुलिस ने पति राज कमल, ससुर राम मिलन, सास संतरा देवी, ननद प्रिन्सी, प्रियान्सी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;