ब्राह्मण समाज की बैठक में यूजीसी के नए नियम का विरोध

Feb 18, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - सहसों। नवयुवक ब्राह्मण समाज के केंद्रीय कार्यालय गारापुर में संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकेश मिश्रा

ब्राह्मण समाज की बैठक में यूजीसी के नए नियम का विरोध

नवयुवक ब्राह्मण समाज के केंद्रीय कार्यालय गारापुर में संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए नियम की घोर निंदा करते हैं। ऐसा कानून जो समाज को विखंडित करने वाला, समाज में जहर घोलने वाला और हिंदू समाज में मतभेद पैदा करता हो ऐसे कानून की निंदा करते है। अभी यह मामला न्यायालय में है इसलिए हम इसकी प्रतीक्षा करेंगे। इसके बाद यदि कानून वापस नहीं लिया गया तो ब्राह्मण समाज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का काम करेगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार शुक्ला, आशुतोष तिवारी, सूर्यमणि पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडे, मुन्ना शुक्ला, लक्ष्मीकांत तिवारी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;