Bomb Attack During Tricolor Rally on Independence Day in Sahson तिरंगा यात्रा के दौरान बम चलने से कार मालिक की हालत गंभीर   , Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBomb Attack During Tricolor Rally on Independence Day in Sahson

तिरंगा यात्रा के दौरान बम चलने से कार मालिक की हालत गंभीर   

Gangapar News - सहसों। सहसों में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में शुक्रवार को दोपहर डीजे के साथ तिरंगा

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 16 Aug 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा के दौरान बम चलने से कार मालिक की हालत गंभीर   

सहसों में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में शुक्रवार को दोपहर डीजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया था। तिरंगा यात्रा के दौरान सड़क से गुजर रहे अर्टिगा कार मालिक से पास को लेकर विवाद हो गया। अर्टिगा कार मालिक के ऊपर बम से हमला हो गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने गाड़ी के ऊपर लाठी डंडा से हमला बोलकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। बम चलने की जानकारी होते ही वहां पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए सीएचसी हॉस्पिटल बनी भेज दिया।

जहां पर डॉक्टरों ने घायल को स्वरूप रानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से एक बाइक व डीजे बरामद किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कासियाव, जगबंधनपुर गांव से युवाओं की टोली तिरंगा यात्रा लेकर आजादी का जश्न मनाते हुए बाईपास होते हुए गोल चौराहा की तरफ जा रहा था। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत सहसों बाईपास स्थित कमला वाटिका गेस्ट हाउस के पास पहुंचा था। उसी समय बीमार मरीज को अर्टिगा गाड़ी में बैठाकर शहर ले जा रहे गाड़ी मालिक फूलपुर थाना क्षेत्र के आलेमऊ गांव निवासी शशि कांत गौतम पुत्र लाल बहादुर गौतम का तिरंगा यात्रा में चल रहे कुछ लोगों के साथ गाड़ी आगे निकालने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घायल का आरोप है कि उसके ऊपर बम फेंक दिया गया। हमले में शशिकांत गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद किया है जो विपिन पाल पुत्र आदित्य पाल निवासी बभनकुइयां की बताई जा रही है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे तथा उसके मालिक विपिन पाल को पड़कर पूछताछ कर रही है। घायल शशिकांत गौतम के पिता लाल बहादुर गौतम फूलपुर तहसील में वकालत करते हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा हैं। उनके द्वारा तहरीर मिली है। जिसपर विधिक कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल लोगों की खोजबीन जारी है। एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह का कहना है कि घटना के समय बम फेंका गया कि पटाखा इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।