माघ मेले में जाने के लिए तैयार करवा रहे खुद की नाव

माघ मेले में जाने के लिए तैयार करवा रहे खुद की नाव

संक्षेप:

Gangapar News - गंगा यमुना के संगम पर स्नान कराने के लिए नाविक नई नाव तैयार करवा रहे हैं। पिछले महाकुम्भ में उन्होंने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को स्नान कराया और अच्छा मुनाफा कमाया। इस बार, नाविक अपनी खुद की नाव लेकर संगम पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी आय बढ़ाने का मौका मिलेगा।

Dec 10, 2025 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा यमुना के पावन संगम पर यात्रियों को स्नान कराने के उद्देश्य से नाविक नई नाव तैयार करवाने में जुट गए हैं। पिछले साल महाकुम्भ में पकरी सेवार, छतवा, तनरिया, देवहटा सहित विभिन्न गांवों से भारी संख्या में नाव लेकर नाविक गए थे, वहां संगम पर रहकर माह भर में श्रद्धालुओं को संगम स्नान करवाकर लाखों रुपये कमाई कर घर लौटे थे, उस बार कई नाविकों ने किराए पर नाव लेकर माहभर श्रद्धालुओं को स्नान करवाया था, इस बार खुद की नाव लेकर संगम पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। पकरी सेवार गांव के केवला प्रसाद निषाद, छोटेलाल निषाद सहित दर्जनों लोग अपनी खुद की नाव तैयार करवानें में जुटे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नाव बनाने वाले कारीगर बाहर जिले पहुंचे हैं, सात सौ रुपये दिहाड़ी पर नाव बनाने के कारीगर अपने काम में जुटे हुए हैं। छोटी नाव बनाने में सत्तर से अस्सी हजार खर्च आ रहा है, जबकि बड़ी नाव बनाने में एक से दो लाख रुपये खर्च आएगा। गांव के श्रीराम निषाद ने बताया कि उस पर महाकुम्भ में दूसरे की नाव संचालन कर माहभर में अस्सी हजार रुपये कमा रखा था, इस बार खुद की नाव तैयार कराने का उद्देश्य है, दो श्रमिक गांव से लेकर साथ जाएंगे, इसमें खुद भी कमाई कर सकेंगे दो बेरोजगार लोगों को माहभर का काम मिल जाएगा।