ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारकौड़िहार में खूनी संघर्ष, कई घायल

कौड़िहार में खूनी संघर्ष, कई घायल

कौड़िहार बाजार स्थित एक ही परिवार के कई लोगों में जमकर मारपीट हुई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कौड़िहार भेजा। वहां महिला, पुरुष की हालत नाजुक...

कौड़िहार में खूनी संघर्ष, कई घायल
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 18 Aug 2018 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कौड़िहार बाजार स्थित एक ही परिवार के कई लोगों में जमकर मारपीट हुई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कौड़िहार भेजा। वहां महिला, पुरुष की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

कौड़िहार बाजार के मुन्ने, इदरीस और अकबर तीनों सगे भाई हैं। शनिवार रात किसी बात को लोकर मुन्ने व इदरीस में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों ओर से लाठी-डंडे और हथियार निकल आये। मारपीट में तीसरा भाई अकबर और पड़ोस की महिला किसमतुन निशा, अखतर, राशिद, मसूद व आसमा बानो घायल हो गये। जानकारी होने पर नवाबगंज पुलिस पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी कौड़िहार ले जाया गया। वहां दो लोगों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें