Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBlock Level Sports Event Held at Ruhera Village School
खो-खो में उच्च प्रा. विद्यालय सिसई सिपाह ने मारी बाजी

खो-खो में उच्च प्रा. विद्यालय सिसई सिपाह ने मारी बाजी

संक्षेप:

Gangapar News - करनाईपुर। विकास खण्ड बहरिया क्षेत्र के रुहेरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में

Sep 04, 2025 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

विकास खण्ड बहरिया क्षेत्र के रुहेरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में ब्लाक स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें बहरिया ब्लाक के अन्तर्गत सभी प्राथमिक/जूनियर स्तर के विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच नरी संकुल व सिकन्दरा संकुल के बीच हुआ जिसमें नरी संकुल की उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसई सिपाह विजयी रही। सफल छात्र/छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने पुरस्कृत किया। संचालन खेल अध्यापिका संगीता सिंह ने किया तथा निर्णायकों में घनश्याम यादव, अमरबहादुर पटेल, विजय कान्त मौर्य, सुनील धुरिया, श्याम सिंह, रिन्की यादव, दीपिका विश्वकर्मा, नीरज मौर्य, कर्तव्य यादव आदि रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।