ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सहसों में हुआ स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सहसों में हुआ स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हंड़िया-कोखराज नेशनल हाईवे बाईपास के भोपतपुर टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वह अंदावा स्थित भाजपा गंगापार जिला कार्यालय का उद्घाटन करने...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सहसों में हुआ स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 01 Nov 2020 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हंड़िया-कोखराज नेशनल हाईवे बाईपास के भोपतपुर टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वह अंदावा स्थित भाजपा गंगापार जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए जा रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष सहसों निवासी व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी के आवास पर रुककर भोजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और भू माफियाओं के खिलाफ जो अभियान चला रखा है। वह पूरी तरह से समाप्त करके रुकेगा। इस अभियान में जनता में का समर्थन सरकार को मिल रहा है। विकास के क्षेत्र में भी सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी, विधायक फूलपुर प्रवीण सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ यादव, नरेंद्र देव पांडे, विभूति नारायण सिंह, ब्लाक प्रमुख अरुणेंद्र प्रताप सिंह, मेयर अभिलाषा गुप्ता, अरुण अग्रवाल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, अनिरुद्ध सिंह पटेल, संजय मिश्र बनकटा, सर्वेश मिश्रा, राजधर द्विवेदी, विष्णु केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, चंद्रेश केसरवानी, डॉ. विक्रम सिंह पटेल, जय प्रकाश दुबे, आशीष सिंह, विपेंद्र सिंह, टीएन सिंह, सत्यम हिंदू, संग्राम मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें