Gangapar News: गांधी जयंती पर चला स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News: सोरांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के

Gangapar News: गांधी जयंती पर चला स्वच्छता अभियान

Gangapar News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोरांव के कमलानगर मंडल अंतर्गत सराय दत्ते स्थित दत्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निर्मला पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर संजय मौर्या, भूपेन्द्र सिंह, सूरज यादव, महेश माली, समेत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी एवं राष्ट्रसेवा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: गांधी जयंती पर चला स्वच्छता अभियान