Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBJP Celebrates 150 Years of SIR and Vande Mataram at Assembly Level Event
एसआईआर को लेकर भाजपा की कार्यशाला

एसआईआर को लेकर भाजपा की कार्यशाला

संक्षेप:

Gangapar News - नवाबगंज। शनिवार को गायत्री गार्डेन मलाक बलऊ नवाबगंज गेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा एसआईआर एवं

Nov 10, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

शनिवार को गायत्री गार्डेन मलाक बलऊ नवाबगंज गेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा एसआईआर एवं वन्देमातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा वन्देमातरम के साथ की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कुछ महीने पहले मृत पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की पत्नी जिला पंचायत सदस्य बबली यादव को पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2003 के बाद जो भी नाम वोटर लिस्ट में जुड़े हैं उन्हें डिलीट कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब फिर से उसे जुड़वाना है जिसके लिए कम से कम दो प्रमाण देना पड़ेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि एसआईआर भाजपा नहीं ले आई इसे चुनाव आयोग लाया है। एसआईआर के माध्यम से जो घुसपैठिए देश वासियों का हक मार रहे हैं उनको भगाने का काम किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापार कन्हैयालाल पांडेय, तुलसीराम सरोज, बृजेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, आरती मौर्या, सुरेश पटेल, राम कैलाश सरोज, राधाकांत शुक्ल, राजेन्द्र केसरवानी, महेन्द्र गिरी, राजेन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र गिरी, बिनोद ओझा, राजू पाल, गुड्डू शर्मा, मनोज द्विवेदी, दीपक त्रिपाठी, अवधेश मिश्र, नीरज त्रिपाठी, अमित मिश्र, राहुल चौधरी, राकेश दुबे, ओम गुरु मिश्र, गुड्डू राजा, राहुल तिवारी, आनंद पांडेय, पीयूष ओझा, अभिषेक भट्ट, अभय पांडेय, साहिल पटेल, राधे श्याम पटेल, मिथलेश मौर्य, महफूज अहमद आदि पदाधिकार व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की समाप्ति पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता विजय शुक्ल की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।