बाइक से टकराया कुत्ता, सिर में चोट से युवक की मौत
Gangapar News - हंडिया। रिश्तेदार के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक सड़क पर अचानक आए कुत्ते
रिश्तेदार के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक सड़क पर अचानक आए कुत्ते से टकरा गया जिससे सिर में गंभीर चोट लगी और अस्पताल ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। हंडिया कोतवाली के जगुआ गांव निवासी 38 वर्षीय आशुतोष शुक्ला पुत्र आनंद शुक्ला रविवार के शाम घर से धनपुर स्थित रिश्तेदार के घर आयोजित निमंत्रण में गए थे। देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे जैसे ही जंघई रोड स्थित धारूपुर गांव के सामने पहुंचे की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया जिससे टकरा गए और सड़क पर दूर जा गिरे।
काफी देर तक पड़े रहे सिर में गंभीर चोट लगी थी। कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया पहुंची पुलिस घायल अवस्था में सीएचसी हंडिया ले गई जहां पर हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई। यह खबर जैसे ही घर पर पहुंची की कोहराम मच गया। पत्नी अर्चना तथा तीन बच्चे आराध्या अंशिका, शिवांश तथा अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



