मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार ई रिक्शा से टकराए, एक गंभीर

मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार ई रिक्शा से टकराए, एक गंभीर

संक्षेप:

Gangapar News - उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार उचक्के सामने से जा रहे ई

Nov 08, 2025 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार उचक्के सामने से जा रहे ई रिक्शा से टकरा गए। ई रिक्शा से टकराते ही बाइक पर सवार तीन उच्चक्कों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। बचे दो उचक्कों में एक मौके से ही भाग निकला, एक को एम्बुलेंस टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं सीएचसी रामनगर में घायल एक उचक्के की हालत इलाज के दौरान प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस घटना से पूर्व सोरांव गांव के आटा चक्की संचालक राज शुक्ल अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास आए और सिरसा जाने का पता पूछने लगे। पता बताते ही तीनों उचक्कों ने राज शुक्ला का मोबाइल छीन लिया और बाइक पर बैठकर भागने लगे। भागते हुए उचक्कों की बाइक बरी गांव के सामने एक ई-रिक्शा से टकरा गई, जिसमें तीनों गिर गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बचे दो उचक्कों में एक घटना स्थल से ही फरार हो गया। दूसरे को भागते समय एम्बुलेंस कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। पुलिस के अनुसार घटना के समय तीनों युवक नशे में धुत थे। पकड़े गए युवक और छतिग्रस्त बाइक के नंबर के आधार पर छानबीन की जा रही है। फिलहाल लगातार हो रही मोबाइल छिनैती से मेजा क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।