मंझे की चपेट में आने से लहूलुहान हुआ बाइक सवार
मऊआइमा में पहले भी कई लोग मंझे से हो चुके हैं घायल मऊआइमा। रोक

रोक के बावजूद प्रतिबंधित मंझे की चोरी छिपे बिक्री हो रही है। बुधवार को एक बाइक सवार युवक चाइनीज मंझे की चपेट में आने से बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ से प्रयागराज की ओर जा रहा बाइक सवार युवक 25 वर्षीय मोहम्मद जिब्राइल निवासी जोगापुर प्रतापगढ़ मऊआइमा के गणेशगंज पहुंचा था तभी मंझे की डोर कहीं से आकर बाइक सवार के शरीर और गर्दन में फंस गई। इससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसके शरीर में फंसे हुए मंझे को निकाला तथा गमछा लपेट कर किसी तरह खून का बहाव रोका।
बेहोश बाइक सवार को पानी का छींटा मार कर होश में लाया गया। घायल युवक होश में आया तो वह किसी परिचित के पास मोबाइल से फोन करके बुलाया। थोडी देर बाद कई लोग चार पहिया वाहन से आए और घायल युवक को प्रतापगढ़ की ओर लेकर चले गए। जिसे प्रतापगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके पूर्व मऊआइमा क्षेत्र के चौहान का पूरा, रोझिहात, रेवारी, बागी पुलिया आदि गांवों में भी बाइक सवार चाइनीज मांझा की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


