ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारबाइक सवार डिवाइडर से टकराया, दो घायल

बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, दो घायल

कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी के गड़ैया के पास एक बाइक सवार युवक डिवाइडर से भिड़ गया। इससे दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार दोपहर बाद की...

बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 24 Jun 2019 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी के गड़ैया के पास एक बाइक सवार युवक डिवाइडर से भिड़ गया। इससे दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार दोपहर बाद की है।

करछना क्षेत्र के सुरमई निवासी शशीकांत चौधरी और अनुराग चौधरी निजी काम से चाकघाट गए थे। दोनों वापस अपने घर जा रहे थे। गड़ैया के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों को जारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें