बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

क्षेत्र के कपारी शंकरगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत

शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कपारी शंकरगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।बारा क्षेत्र के ओसा निवासी 21 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र वीरेंद्र अपने मामा के लड़के सूरज निवासी झंझरा पांडेय नारीबारी थाना शंकरगढ़ के साथ बाइक से कपारी की ओर से शंकरगढ़ आ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार के चलते बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सूरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि प्रवीण सड़क से कुछ दूरी पर स्थित करीब तीन फीट गहरी पानी भरी नाली में जा गिरा जिसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता सेवा 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सूरज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवा दिया। अंधेरा होने तथा प्रवीण के सड़क से दूर नाली में गिर जाने के कारण रात में उसकी जानकारी नहीं हो सकी। सूरज भी नशे की हालत में होने के कारण घटना की सही जानकारी देने की स्थिति में नहीं था, जिससे दूसरे युवक के बारे में पुलिस को पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली में एक युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शंकरगढ़ सुशील दुबे, पीपीजीसीएल चौकी प्रभारी तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र वीरेंद्र निवासी ओसा के रूप में हुई। इसके बाद पता चला कि वह घायल सूरज के साथ ही बाइक पर सवार था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में युवकों की लापरवाही तथा नशे की हालत में बाइक चलाना हादसे का कारण प्रतीत हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।