बेंगलुरु से आयी पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - तिलईबाजार। बेंगलुरु स्थित थाना परप्पना अग्रहारा के दरोग़ा प्रवीण गहलुइया ने बताया कि 2014 में

बेंगलुरु स्थित थाना परप्पना अग्रहारा के दरोग़ा प्रवीण गहलुइया ने बताया कि 2014 में मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय खानदेव निवासी संजय कुमार यादव ने परप्पना अग्रहारा थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म किया जिसे गिरफ्तार कर भेज दिया गया था। ज़मानत से छूटने के बाद घर आ गया। कभी भी मुकदमे की तारीख पर नहीं गया। न्यायालय ने जारी वारंट पर सोमवार को मऊआइमा पुलिस के सहयोग से आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। परप्पना अग्रहारा थाना के दरोग़ा प्रवीण गहलुइया ने बताया कि प्रयागराज न्यायालय से आदेश लेकर आरोपी को बेंगलुरु ले जाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


