ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारहर व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : डीएम

हर व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : डीएम

शनिवार को करछना ब्लाक परिसर में गरीब कल्याण दिवस के मौके पर किसान कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे जिलाधिकारी संजय खत्री ने कहा कि...

हर व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : डीएम
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 26 Sep 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

करछना। हिन्दुस्तान संवाद

शनिवार को करछना ब्लाक परिसर में गरीब कल्याण दिवस के मौके पर किसान कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे जिलाधिकारी संजय खत्री ने विभागीय स्टालों का जायजा लिया। स्वास्थ विभाग, कृषि विभाग, समूह सखी, बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्सय पालन विभाग, खाद्य रसद विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित कई संस्थानों की ओर से स्टाल सजाया गया। लोगों ने भी स्टालों में पहुंचकर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली।

मेले में आयोजित संगोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाना सरकार का उदेश्य है। इसमें सभी विभाग लोगों को हर तरह की जानकारी के साथ जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने मेले में आये हुए लोगों से स्टालो पर जाकर जानकारी करने और इसका लाभ उठाने की अपील की। जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ आये बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। जिलाधिकारी और डीडीओ अशोक कुमार मौर्या ने समूह की महिलाओं को काऊशेड, बकरीशेड निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरित किया। विभागीय अधिकारियों ने भी लोगों को कई जानकारियां दीं। प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी ने सभी के प्रति स्वागत आभार प्रकट किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शोभनारायण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय, सीडीपीओ आनंद सिंह, रामेश्वर सिंह, एडीओ पंचायत विवेक कुमार मिश्र, विजय शंकर यादव, विषय वस्तु विशेषज्ञ बीरेन्द्र कुशवाहा, डॉ.दशरथ यादव, अवतार सिंह, अमितेश मालवीय समेत विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में गांवों से आये लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें