गोशाला व पंचायत कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कौंधियारा/करछना, हिसं। पनासा गांव में गुरुवार को बीडीओ अमित मिश्रा ने गोशाला, आवास योजना व

गोशाला व पंचायत कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

पनासा गांव में गुरुवार को बीडीओ अमित मिश्रा ने गोशाला, आवास योजना व फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। करछना क्षेत्र के पनासा गांव में गुरुवार को बीडीओ अमित मिश्रा ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोशाला पहुंचकर पशुओं के लिए भूसा, चूनी-चोकर व साफ पेयजल की उपलब्धता देखी। उन्होंने ग्राम प्रधान नागेंद्र पांडेय को निर्देशित किया कि पशुओं के लिए छाया व समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की जांच कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पंचायत भवन में चल रही फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर कोटेदार सुरेंद्र राय, शर्मा जीत पांडेय, सचिव नेहा कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।