ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारखलिहान में लगाई आग, लाखों का धान राख

खलिहान में लगाई आग, लाखों का धान राख

कौंधियारा थाना अन्तर्गत गोठी गांव में रविवार रात अज्ञात लोगों ने हरिप्रकाश तिवारी के खलिहान में आग लगा दी। जिससे जलकर हजारों को धान जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने गांव के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का...

खलिहान में लगाई आग, लाखों का धान राख
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारTue, 21 Nov 2017 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

कौंधियारा थाना अन्तर्गत गोठी गांव में रविवार रात अज्ञात लोगों ने हरिप्रकाश तिवारी के खलिहान में आग लगा दी। जिससे जलकर हजारों को धान जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने गांव के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का शक जताया है।

गोठी गांव के किसान हरिप्रकाश तिवारी ने धान की कटाई रविवार को ही कराई थी। हरिप्रकाश के मुताबिक रात में उन्होंने धान के बोझ खलिहान में रखवा दिए थे। देर रात अज्ञात लोगों ने उनके खलिहान में आग लगा दी जिसमें जलकर लाखों को धान राख हो गया। आग की लपटें देखकर जब तक गांव के लोग दौड़ते पूरे खलिहान में आग फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन दमकल के पहुंचने तक पूरा खलिहान राख हो चुका था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें