Gangapar News: बाराही माता धाम का रास्ता रोक रहा रेलवे बैरिकेडिंग

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: दिघिया। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-35) के समीप, दिघिया बाजार से सटा हुआ प्रसिद्ध बराही माता धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रत्येक सोमवार को

Gangapar News: बाराही माता धाम का रास्ता रोक रहा रेलवे बैरिकेडिंग

Gangapar News: राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-35) के समीप, दिघिया बाजार से सटा हुआ प्रसिद्ध बराही माता धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रत्येक सोमवार को मेला लगता है, जिसमें दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। दिल्ली हावड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर मंदिर के सामने की गई बैरिकेडिंग के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए या श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन की उचित व्यवस्था की जाए, तो बराही माता धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिल सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।